Saturday, July 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर सक्रिय होकर कार्य योजना पर अमल करेंः नागेन्द्र दुबे

भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर सक्रिय होकर कार्य योजना पर अमल करेंः नागेन्द्र दुबे

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाभियान के अंतर्गत एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराने के लिए भाजपा कार्यकर्तााओं को जागरूक किया। साथ ही कहा कि शक्ति केन्द्रों पर प्रवास करें, ताकि नई मतदाताओं को मतदान करने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर सक्रिय रूप से कार्य योजना पर अमल करें, ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी फिर से विजयश्री प्राप्त कर सके। जिला प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने मतदाता पुन परीक्षण के लिए जिला पदाधिकारी व मंडल स्तर पर और शक्ति केंद्रों पर कार्य योजना तैयार कर जिम्मेदारी बांटी। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेश चौहान, दीपक चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, दीपक राजोरिया, हनुमन्त सिंह बघेल, विकास पालीवाल, दुष्यंत जादौन, उम्मेद सिंह राजपूत, अभिनाश सिंह भोले, भीकम कुशवाह, कुलदीप तिवारी, आकाश शर्मा, रूपेश शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।