Sunday, April 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राखी बांधकर बंदियों से ली बुराइयां त्यागने की शपथ

राखी बांधकर बंदियों से ली बुराइयां त्यागने की शपथ

⇒जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को दिलाई शपथ
फिरोजाबाद। शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधकर बुराइयों को त्यागने की शपथ दिलाई। वहीं, बंदियों ने बुरे कार्य छोड़ने का बहनों को वचन दिया। संचालिका सरिता बहन के सानिध्य में जिला कारागार पहुंची ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। खुशी बहन ने बंदी भाइयों की कलाई में आध्यात्मिक राखी बांधते हुए अच्छाई ग्रहण करने एवं अवगुणों को छोड़ने का संकल्प दिलाया। बहनों ने उनकी रक्षा कवच को धारण करने के लिए प्रेरित किया।उन्हें विकारों, व्यसनों और बदले की भावना को त्याग कर पावन बनने को लेकर राजयोग की शिक्षा दी। बंदियों के मस्तक पर चंदन का टीका लगाया और शिव बाबा का प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा कराया। बंदियों को पढ़ने के लिए आध्यात्मिक, ज्ञानवर्धक साहित्य वितरित किया। जेलर आनंद सिंह ने कैदियों की विचारधारा व दृष्टिकोण को सशक्त एवं सकारात्मक बनाने के लिए ब्रह्मा कुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रिंकी बहन, विमलेश, लवली, सोनू, विकसित आदि उपस्थिति रहे।