Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आओ पर्यावरण बचाएं, सभी का जीवन बेहतर बनाएंः रंजना गुरुदत्त सिंह

आओ पर्यावरण बचाएं, सभी का जीवन बेहतर बनाएंः रंजना गुरुदत्त सिंह

सिरसागंज। जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष रंजना सिंह, डॉ गुरुदत्त सिंह एवं अश्वनी कुमार जैन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग समस्त विश्व के लिए अत्यंत घातक समस्या है। जिससे बचाव के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि आओ पर्यावरण बचाएं, सभी के जीवन को बेहतर बनाएं। डॉ गुरुदत्त सिंह ने बताया कि फ्रेऑन्स ओजोन परत के लिए अत्यंत घातक है। समतापमंडल में पहुंचकर फ्रेऑन्स ओजोन अणुओं को नष्ट करके ओजोन परत का क्षय करते हैं और ये ओजोन के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। जिसके संतुलन के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी अत्यंत आवश्यक है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करके उनकी देखभाल करके अपने भविष्य को भी सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर पूनम जैन, तृप्ति उपाध्याय, गौरी सिंह, पावनी जैन एवं कुशाग्र ने पौधे संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।