Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हरियाली महोत्सव में कैटवाक और नृत्य कर महिला शिक्षकों ने बांधा समां

हरियाली महोत्सव में कैटवाक और नृत्य कर महिला शिक्षकों ने बांधा समां

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सभ्यता और संस्कृति को भूलते जा रही युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और अपनी संस्कृति से परिचय कराने के लिए रविवार को महिला शिक्षक संघ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन सूर्या होटल स्टेशन रोड पर किया गया। खेल के माध्यम से महिला शिक्षकों ने धमाल मचाया।
महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रीमा यादव ने कहा कि महिलाएं देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम कर रही हैं। वह परिवार की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। नीति यादव ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए सबसे खूबसूरत और खास महीना होता है। इस महीने में महिलाएं सावन के गीत, मल्हार गाकर सोलह श्रंगार करती हैं। अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही समाज के लिए भी काम करती हैं। चंद्रयान-थ्री की सफलता का श्रेय भी एक महिला को जाता है। शिक्षिका आशा भट्ट ने कहा कि महिला शिक्षकों के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में आगरा, फिरोजाबाद जिले की विभिन्न तहसीलों से शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल के माध्यम से धमाल मचाया गया। महिलाओं ने नृत्य और गीतों से समां बांध दिया। तीज प्रतियोगिता में सोनियां क्वीन चुनी गईं। नीलम यादव दूसरे नंबर पर रहीं। अध्यक्षता आशा भट्ट ने की। इस मौके पर रेनू, रीता विश्वास, नूतन शर्मा, मिली यादव, मधु यादव, मधु बघेल आदि का योगदान रहा।