Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य स्तरीय कार्यशाला में अश्वनी जैन का सम्मान

राज्य स्तरीय कार्यशाला में अश्वनी जैन का सम्मान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं नोडल एजेंसी इंडियन साइंस एंड कम्युनिकेशन एजेंसी के संयुक्त तत्वाधान में 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस 2023 की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन इन्द्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में राज्य समन्यवक दीपक शर्मा और नोडल एजेंसी के सचिव विष्णु प्रताप सिंह के संयोजन में किया गया। जिसमें राज्य के 38 जनपदों के जिला समन्वयक एवं एकेडमिक समन्यवकों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में बच्चों में शोध की प्रवृत्ति में वृद्धि करने के लिए विचार व्यक्त किए गए। कार्यशाला में जनपद फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीपी सिंह, डॉ निखिल जैन, मोहित सिंह, राजू यादव, सोमपाल सिंह, सुरेश कुमार, विकास कुमार, अजय माथुर, विवेक जौहरी, रवि प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र कुमार, प्रभात गुप्ता, देवेश कुमार आदि उपस्थित रहे। अश्वनी जैन को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र मिलने पर विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।