Saturday, April 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसमस्याओं को लेकर पार्षद ने दिया धरना

जनसमस्याओं को लेकर पार्षद ने दिया धरना

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 47 में गलियां न बनने से नाराज मुहल्लेवासी क्षेत्रिय पार्षद के साथ छटवें दिन धरने पर बैठे रहे। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। वार्ड 47 दुर्गेश नगर में हजारों की आबादी वर्षों से गंदगी, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से जूझ रही है।
पार्षद नुरुल हुदा लाल राइन का कहना है कि नगर निगम चुनाव के बाद कच्ची गलियां बनाने, टूटी नालियों में मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के लिए पाइप लाइन बिछाने, विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निरंतर शिकायत पत्र दिए जा रहे हैं। लेकिन वार्ड में किसी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है। वर्षा के मौसम में नाली टूटी होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर जाता है। गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का निदान न होने तक आंदोलन चलता रहेगा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान अब्दुल्ला खान, फैसल मुस्तकीम, मुस्कान, मुन्नी, मुबीना, सलमा, मदीना, शोएब खान, सोनू, अनीश राय, शोभा, गुड़िया, अमन द्विवेदी, मुकीम अंसारी, अशरफ अंसारी, इमरान कुरेशी, अफजल के अलावा चांद कुरैशी, वकार खालिद आदि मौजूद रहे।