Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ओम शिव शक्ति मानव सेवा ने भण्डारे का किया आयोजन

ओम शिव शक्ति मानव सेवा ने भण्डारे का किया आयोजन

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल शाखा लालगंज के द्वारा सभी अमरनाथ यात्रियों द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शनोंपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त भंडारे में जनपद के अमरनाथ यात्रियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित अमरनाथ यात्रियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भंडारे की व्यवस्था के तहत पूडी, सब्जी, खीर, छोला, चावल, बूंदी और फल आदि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में भंडारे का शुभारंभ न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडे के द्वारा आरती पूजन के पश्चात किया गया। उक्त कार्यक्रम में आल्हा गायक राजकुमार यादव एवं अलका बाजपेई के बीच जवाबी आल्हा गायन का कार्यक्रम उपस्थित जन समूह के द्वारा काफी सराहा गया। इसी के साथ मुकेश शुक्ला जागरण ग्रुप के द्वारा भगवान शिव का तांडव नृत्य, सती वियोग, राधा- कृष्ण, बालाजी हनुमान जी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। जागरण कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर रायबरेली से मंडल के पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल, जगदीश चेनानी, मान बहादुर सिंह, विकास साव, पंकज मिश्रा, गंगेश चौरसिया, प्रदीप पांडे, सतीश त्रिवेदी, जय वाजपेई, राजकुमार प्रजापति, अमन गुप्ता, बबलू सिंह, गोविंद बाजपेई, राजू तिवारी, मोहनलालगंज अध्यक्ष शिव प्रकाश गुप्ता, शिवमोहन सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, गंगागंज रामकुमार गुप्ता, हरिश्चंद्र मिस्त्री, प्रेमु साहू, मुंशीगंज शाखा से रत्नेश गुप्ता, संजय अग्रहरी, रणवीर सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।