Monday, May 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आगरा मेडीकल कॉलेज से भागे दोनों घायलों की तलाश में जुटी पुलिस

आगरा मेडीकल कॉलेज से भागे दोनों घायलों की तलाश में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रजौरा में गोली लगने से दो युवक घायल होने और इलाज के दौरान आगरा के अस्पताल से भाग जाने पर पुलिस दोनो युवकों की तलाश कर रही है। घर के लोग ताला लगाकर कहीं जा चुके है। पुलिस की जांच में आया है कि घायलों ने पुलिस का गुमराह किया है। एक्सरे रिपोर्ट में शरीर में गोली लगने की पुष्टी नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस दोनो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर मामले की तह तक जाना चाहती है। जानकारी के मुताबिक गांव रजौरा निवसी रामलखन पुत्र कालीचरण, रवी पुत्र दलवीर सिंह निवासी रजौरा ने संजू, सुभाष, अजय, अजेश पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनो मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पूरा मामला फर्जी लगा था। जैसे ही घायलों को मामले की भनक लगी, तो दोनों इलाज के दौरान आगरा मेडीकल कॉलेज से फरार हो गए। जैसे ही पुलिस को दोनों के भागने की खबर लगी तो पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। पुलिस दोनों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जाने लगी। परिजन भी ताला लगाकर घर से कहीं चले गये। इस बारे में थाना प्रभारी संजुल पांडेय का कहना है कि अभी तक दोनों घायल फरार है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जायेगा।