Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडलायुक्त ने उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मंडलायुक्त ने उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर सफ़ाई कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी मौजूद रहीं। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा लक्ष्मीनगर स्थित एक जीवीपी गार्बेज वल्नरेबल प्वांइट को पूर्णतरू विलोपित कर, रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच लगा कर एवं पुराने टायरों को इस्तेमाल करके सौंदर्यीकरण किया। साथ ही लक्ष्मी नगर के निवासियों को कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में डालने एवं अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु जागरूक भी किया गया। गार्बेज वल्नरेबल प्वांइट के सौंदर्यीकरण कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने इस नई पहल हेतु मथुरा वृंदावन नगर निगम की सराहना की।



उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों को जनपद में अन्य स्थानों पर भी किया जाए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, नवागत नगर आयुक्त शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, मुख्य अभियंता एके सिंह, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र यादव, सैनिटेशन एक्सपर्ट ऋषभ कांत दुबे, रोहित वार्ष्णेय एवं नगर निगम के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।