Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रदर्शनी सम्पन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रदर्शनी सम्पन्न

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी कार्यक्रम रसूलाबाद विकास खंड में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। खंड विकास अधिकारी सौरभ बर्नवाल ने कहा कि शिक्षा उन्नति से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है इसके अलावा महापुरूषों के आदर्शो को भी जनजन में पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय को महान चिन्तक बताते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म षताब्दी वर्ष सबका साथ सबका विकास को तरजीह देते थे उन्हीं के मूल मन्त्रों पर प्रदेश सरकार भी सबका साथ सबका विकास को लेकर प्रदेश का चैमुखी विकास कर रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पाठ पर जादूगर अंगारा, कठपुतली, लोकगीत के माध्यम से जागरूकता सम्बोधन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।    तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना प्रदर्शनी को जहां लोगों ने सराहा वहीं वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, कौशल विकास, मत्स्य विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम विभाग की प्रदर्शनी को भी लोगों ने देखा। निबंध प्रतियोगिता का विशय पं. दीनदयाल का जीवन परिचय, विचार तथा वर्तमान में प्रासंगिता में से कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर लोकगीत गायक कन्हैयालाल यादव आदि ने लोकगीतों से समा बांधा।