Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पदयात्रा निकालकर महिला मोर्चा ने दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद

पदयात्रा निकालकर महिला मोर्चा ने दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद

⇒नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की खुशी में निकाली गई पदयात्रा
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की खुशी में पदयात्रा निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। रविवार को गांधी पार्क से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की बहनों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की खुशी में धन्यवाद पदयात्रा निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्ले-कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। पदयात्रा को महापौर कामिनी राठौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए भारत की प्रत्येक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त करती है। यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। इस कदम से महिलाओं को उनके अधिकार के साथ मजबूती भी मिलेगी। इस अधिनियम के लागू होने से निश्चित रूप से देश की माताएं, बहनें और बेटियां राजनीतिक रूप से सशक्त होकर नए भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएंगी। यह अधिनियम भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सदर विधायक मनीष असीजा, उपाध्यक्ष रविता गुप्ता, आकृति सहयोगी, पार्षद पूनम शर्मा, स्वाति सिंह, मंजू शंखवार, कुसुमलता शर्मा सहित समस्त महिला पार्षद गण व महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।