Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कक्षा नौ की छात्रा को बनाया एक दिन का रामगढ़ थानाध्यक्ष

कक्षा नौ की छात्रा को बनाया एक दिन का रामगढ़ थानाध्यक्ष

फिरोजाबाद। महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश करते हुए थाना रामगढ़ के प्रभारी त्यागी ने कक्षा नौ की छात्रा ईशानी चतुर्वेदी को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया। छात्रा को थाने की गाड़ी दी और महिला पुलिस कर्मी के साथ चार पुलिस कर्मी भी दिये। छात्रा ने चार्ज लेते ही सड़क पर उतर कर वाहनों की चेकिंग की। लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। साथ ही उसने बिना हेलमेट और शीट बैल्ट के वाहन चला रहे लोगों के चालान भी काटे। महिला सशक्तीकरण को लेकर शासन सजग है। महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मी गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार को थाना रामगढ़ के प्रभारी रवी त्यागी ने बुधवार को कक्षा नौ की छात्रा ईशानी चतुर्वेदी को एक दिन का कोतवाल बनाया। छात्रा को विधिवत रूप से कोतवाल का चार्ज दिया और अपनी गाड़ी तथा हमराह देकर उनसे पुलिसंग के गुण सीखने को कहा। चार्ज मिलते ही छात्रा गाड़ी को लेकर सड़क पर निकली और आड़े तिरछे खड़े वाहनों के चालकों से निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने वाहनों को चेक किया। जो वाहन चालक बिना हैलमेट और शीटबेल्ट के वाहन चलाते मिले, उनका चालान काटा। यह पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर किया। इस दौरान एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।