Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दूषित पानी की समस्या पर तिलक नगर वासियों ने फूंका नगर निगम का पुतला

दूषित पानी की समस्या पर तिलक नगर वासियों ने फूंका नगर निगम का पुतला

फिरोजाबाद। मंगलवार को दशहरा के पर्व पर दूषित पानी से परेशान तिलक नगर वासियों ने नगर निगम का पुतला फूंक दिया। उनका कहना था कि नगर निगम के अधिकारी एक वर्ष में दूषित पानी की समस्या दूर नहीं कर पाए। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की गई।
वार्ड 26 तिलक नगर में पिछले कई महीनों से लोग दूषित पानी की समस्या से परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थाई निदान नहीं हो सका है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर जलकल विभाग के अधिकारियों ने कोटला रोड से नगला बरी चौराहे तक सर्विस रोड का निरीक्षण कर समस्या निदान की योजना भी बनाई, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका। क्षेत्रीय निवासी अजय शर्मा के नेतृत्व में जनता ने एकत्रित होकर कोटला रोड पर नगर निगम को रावण बताते हुए उसका पुतला दहन किया। इस मौके पर देव यादव, दीपक मिश्रा, विपिन यादव, अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।