Saturday, April 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपावली मेले में महिलाओं ने की खरीदारी

दीपावली मेले में महिलाओं ने की खरीदारी

फिरोजाबाद। मंगलवार को रिद्धि सिद्धि द ग्रैंड एग्जिबिशन द्वारा फिरोजाबाद क्लब में लगाए गए दीपावली और करवा चौथ मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
मुख्य अतिथि मेयर कामिनी राठौर और अनुपम शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मेयर ने विभिन्न स्टालों की अवलोकन कर दुकानदारों से सामान के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर लखनऊ, आगरा, दिल्ली, मथुरा, हाथरस से आए दुकानदारों ने स्टाल लगाई। पीजीबाइजी आगरा के फुटवियर, दिल्ली की अंकित के हैंड बैग सहित सोना-चांदी ज्वैलर्स ने प्रदर्शनी को और भव्य बना दिया। महिलाओं ने रात आठ बजे तक अपने खरीदारी की। संयोजक अरुण मित्तल, नीरू मित्तल, गिन्नी मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मौके पर सीमा अग्रवाल, एकता मित्तल, मंजू सिंह, सौम्या चौहान, डिंपल गुप्ता उपस्थित रही।