Friday, June 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में जानहवी और कनिष्ठ वर्ग में समृद्धि रही प्रथम

दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में जानहवी और कनिष्ठ वर्ग में समृद्धि रही प्रथम

फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसैन जयंती के उपलक्ष में भारतीय संस्कृति विकास समिति द्वारा नगर के रामचंद्र पालीवाल हॉल में दुर्गा रूप सजा प्रतियोगिता एवं महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें 50 बच्चियों दुर्गा रूप में भाग लिया।
दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ मयंक भटनागर और दीप प्रज्वलन साक्षी शर्मा अपर जिला जज देवरिया उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा दुर्गा के रूप में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। बालिकाओं की प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।
कार्यक्रम की जज की भूमिका डॉ शेल गुप्ता डॉ स्नेहलता शर्मा ने निर्वाह की। कार्यक्रम में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सृमद्धि बंसल, द्वितीय कृति वर्मा और तृतीय जानवी वार्ष्णेय एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम जानहवी, द्वितीय आराध्या सिंह और तृतीय चहक अग्रवाल रही। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष त्रिभुवन श्रीमाली, महासचिव ध्रुवकांत सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश वार्ष्णेय, समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक इंजी. एससी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल नवरंग, दया शंकर गुप्ता, जेपी मित्तल, भारतेंदु अग्रवाल राजू, वेद प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल अग्रवाल एवं महासचिव ध्रुवकांत सिंह ने किया। अंत मे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।