Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइबर सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

साइबर सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

रायबरेली। जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली के समक्ष दिनांक 05.10.2023 को प्रस्तुत होकर शिकायतकर्ता श्री कृष्ण कुमार यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव निवासी जगदीश पुरम थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त आवेदक के खाते से 1100000/- (ग्यारह लाख रूपये) निकाल लिए गए है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर साइबर सेल रायबरेली को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश किया गया था। इसी कम में साइबर सेल टीम द्वारा सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क करके तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुऐ उपरोक्त शिकायतकर्ता के खाते में 10,75000/- रूपये वापस कराए गए तथा 25000/- सम्बन्धित बैंक में होल्ड कराए गए।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उक्त के साथ हुए फ्राड की धनराशि बरामद करने में साइबर सेल में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा अत्यन्त परिश्रम, निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। जिससे आम जनमानस में पुलिस विभाग की छवि उज्जवल हुई है। साथ ही इस कार्य से विभाग की गरिमा में वृद्धि हुई है। साइबर सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया उक्त कार्य अति सराहनीय है, जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है। एसपी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी भविष्य में भी इसी प्रकार से पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों की निर्वाहन करेगें तथा पुलिस विभाग की छवि एवं कर्तव्य निष्ठा बनाए रखने की दिशा में निरन्तर अग्रसर रहेगें। एसपी आलोक प्रियदर्शी द्वारा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए,साइबर सेल में नियुक्त कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई।
इस मौके पर साइबर सेल टीम से उप-निरीक्षक आशीष कुमार प्रभारी साइबर सेल, महिला आरक्षी पूजा यादव, महिला आरक्षी रश्मि सिंह, आरक्षी अभिषेक, आरक्षी कुलवीर, आरक्षी श्री राम जग यादव, आरक्षी विक्रम सिंह उपस्थित रहे।