Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश की जनता को क्यों नहीं मिल रहा 450 रुपए का रसोई गैस सिलेंडरः 30 को ज्ञापन

उत्तर प्रदेश की जनता को क्यों नहीं मिल रहा 450 रुपए का रसोई गैस सिलेंडरः 30 को ज्ञापन

हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां भारतीय जनता पार्टी रसोई गैस सिलेंडर 450 रूपये में देने का वायदा/घोषणा कर रही है। लोगों को प्रलोभन दिए जा रहे हैं यदि उनकी सरकार बनती है तो रसोई गैस सिलेंडर 450 का मिलेगा लेकिन आज उत्तर प्रदेश में और देश में भाजपा की सरकार है उत्तर प्रदेश के लिए डबल इंजन की सरकार होते हुए भी उत्तर प्रदेश के व्यक्तियों को सिलेंडर 1000 रूपये का मिल रहा है ऐसा क्यों उत्तर प्रदेश की जनता को क्यों ठगा जा रहा है आगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो घोषणाएं कर रही है उत्तर प्रदेश में सरकार होते हुए उन्हें लागू क्यों नहीं कर रही यह साफ तौर से जाहिर हो रहा है कि भाजपा कहती कुछ है करती कुछ है। उत्तर प्रदेश के मुखिया ने यह वायदा किया था कि जब उनकी सरकार बनेगी तो सभी सड़क गड्ढा मुक्त हो जाएगी लेकिन आज भी प्रदेश में अधिकतर सडको का यह हाल है की सड़कों में गड्ढे नहीं गढ़ों में सड़के हैं और इस सबकी विरोध में साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता को भी सिलेंडर साढे 400 का मिले इस मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी 30 नवंबर को सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेगी।