Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाय से टकराई बाइक एक की मौत दूसरा घायल

गाय से टकराई बाइक एक की मौत दूसरा घायल

फिरोजाबाद। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए कपड़े खरीदने जा रहे एक बाइक पर सवार दो दोस्तों की बाइक गाय से टकरा गई। फिसलकर गिरे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना नगला सिंघी के गांव भीकनपुर बझेरा निवासी 21 वर्षीय रिंकू के चचेरे भाई की 29 नवंबर को शादी है। उसकी शादी में जाने के लिए वह कपडे खरीदने के लिए अपने गांव के दोस्त विष्णु के साथ बाइक द्वारा फतेहाबाद जा रहा था। बाइक विष्णु चला रहा था। सोमवार शाम साढे छह बजे बाइक कोटरा की पुलिया के पास पहुंची तभी खेतों से निकली गाय सड़क पर आ गई और बाइक गाय से टकराकर फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर थाना डौकी पुलिस व स्वजन पहुंच गए। दोनों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विष्णु का उपचार चल रहा है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद स्वजन सदमे में हैं। स्वजनों ने बताया कि मृतक की जनवरी माह में उदी मोड़ इटावा से शादी होनी थी। बेटे की मृत्यु पर मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।