Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल

तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल

ऊंचाहार, रायबरेली। तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में ऊंचाहार चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ, आतिशबाजी गोले दगा कर हनुमान मंदिर में पूजा याचना की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने भी अपने प्रतिष्ठान संस्कृति ट्रेडर्स पर मौजूद साथियों का मुंह मीठा कराया और तीन राज्यों में मिली जीत को राष्ट्रीय अध्यक्ष, रक्षा मंत्री, ग्रह मंत्री व देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की जीत बताई। भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी और उत्तर प्रदेश के अंदर सभी सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह अरखा ,मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आयुष जायसवाल, भाजपा नेता राम लखन गुप्ता ,ओम प्रकाश साहू ,प्रवीण गुप्ता ,विनीत कौशल, आयुष जायसवाल, सनी जायसवाल ,सूर्य विक्रम सिंह ,रिंकू सिंह ,बृजेंद्र प्रताप सिंह ,मनीष कौशल, अजय यादव, विकास श्रीवास्तव, सभासद राज गुप्ता, गुड्डन यादव, विजयपाल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।