Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

कांग्रेसियों ने पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

फिरोजाबाद, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन पर भगवान का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। साथ ही उनकी दीर्घ आयु की कामना कीफ। उन्होंने कहा कि समर्पण, त्याग एवं असीम सहस की परिचायक हम सभी की मार्ग दर्शक सोनिया गांधी से हम सभी प्ररेणा लेते हैं। हम सभी कांग्रेसजन आज संकल्प लेते हैं कि जनता के हक के लिए सदैव तत्पर रहते हुए पूरी ईमानदारी के साथ लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, रामकुमार रावत, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा आदि आदि मौजूद रहे।