Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ जिला मुख्यालय पर भरी हुंकार

भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ जिला मुख्यालय पर भरी हुंकार

-राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा
फिरोजाबाद, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के भष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर भाजपाईयों ने हुंकार भर जमकर नारेबाजी। उन्होंने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपा है। जिसमें ऐसे भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के भष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय सिविल लाइंस दबरई पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई। जिसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है, इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना। 70 सालों में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट नेताओं ने भ्रष्टाचार करके काली कमाई की है। देश की जनता के पैसे को लूट कर और अपनी तिजोरिया भरने का कार्य किया है। भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी का सच और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का सच देश की जनता अब सब जान चुकी हैं। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि कांग्रेस की पहचान देश का पैसा अपने जेब में भरना और कांग्रेसियों को मजबूत करना यही इनकी नीति और नियति रही है। घमंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट और दलाली की गारंटी है। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से ऐसे भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक राम गोपाल पप्पू लोधी, ओमप्रकाश वर्मा, मोहन देव शंखवार, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विजय सिंह, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, चेयरमैन रंजना सिंह, अविनाश सिंह भोले, शशिकला यादव, केशव फौजी, सुनील विधोलिया, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र बोहरे, श्रीनिवास शर्मा, रूपेश शुक्ला, राधेश्याम यादव, आनन्द अग्रवाल, मुन्नी देवी, संजय परमार, महेन्द्र द्विवेदी, विष्णु सक्सेना, आकाश शर्मा प्रमोद बघेल, गेंदालाल राठौर, विवेक अग्रवाल, डॉ एसपी लहरी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।