Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. फूल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. फूल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

फिरोजाबाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को शिकोहाबाद स्थित एफएस विश्वविद्यालय में आयोजित स्व. फूल सिंह यादव की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने एफएस यूनिवर्सिटी के संस्थापक स्वर्गीय फूल सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व एमएलसी पद छोटा है। इससे बड़ा पद तो चांसलर का है। उन्होंने कहा कि एफएस विश्वविद्यालय में पूर्व में भी आ चुके हैं। इसमें पढ़ने वाले बच्चे ऊंचे पदों पर पहुंचे, जिससे उनके परिवार के साथ विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन हो। उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के साथियों से कहना चाहता हूं कि एक बड़ी चुनौती है, जिससे हमें लड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुला कर नेताजी के बताये मार्ग पर चल कर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद अक्षय यादव, एफएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ दिलीप यादव, वाइस चांसलर संजीव उपाध्याय, इंजी. योगेश यादव, राहुल यादव, नितिन यादव, अभिनव श्रीवास्तव, डा. मनोज यादव, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जसराना विधायक सचिन यादव, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे। इससे पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत जेएस सिटी (सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल) में रुके। यहां पर जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, प्रति कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, डॉ. गीता यादव, जेएस विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गौरव यादव, हिमांशु यादव, अशोक यादव सहित अन्य परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।