Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

मथुरा: जन सामना संवाददाता। 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय सेठवाड़ा मथुरा में कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस धूमधाम से बनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा जिला कार्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात महानगर कांग्रेस कार्यालय होली गेट पर आकर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान वंदे मातरम व राष्ट्रगान गया गया। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आज ही के दिन वर्ष 1885 बम्बई में हुई। कांग्रेस की स्थापना देश के गरीब मजदूर किसानों की समस्याओं के निराकरण व उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए की गई जो कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में आम जनमानस की आवाज बन गई। उसे समय भी कुछ ऐसी ताकतें थी जो कि अंग्रेजी हुकूमत से मिलकर कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को बाधित करने की गरज से देश को जाति धर्म के नाम पर बांटना चाहती थीं। लोग महात्मा गांधी की अगुवाई में देश के की आजादी के आंदोलन में लग गए और कांग्रेस आजादी के लिए सभी धर्मों की एक विचारधारा बन गई। उन्होंने कहा कि एक हफ्ता तक हर ब्लॉक, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत व हर बूथ पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कांग्रेस का संदेश जन जन तक पहुंचने का कार्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर सिम्मी बेगम, बृजेश कुमार शर्मा, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, प्रकाश शर्मा, प्रवीण ठाकुर, अशोक शर्मा, महेंद्र पांडव, मनोज शर्मा, मुकेश ठाकुर, लाखन सिंह, बंटी सिद्दीकी, अखलाक चौधरी, इकरार हुसैन आदि मौजूद रहे।