Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

फिरोजाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनका लाभ दिलाएं जाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा गौरव राजावत व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नमो ऐप कैंपेन कैंप लगाकर युवा साथियों को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कराए। इस विषय में उनको संपूर्ण जानकारी दे। नमो एप के जरिए लोगों तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सकें। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा ‘मोदी सरकार की गारंटी’ के साथ जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जा रही है। जहां डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय जनता तक विकसित भारत के संकल्प के साथ जोड़ने के लिए सक्रिय रहकर कार्य करे और जन कल्याणकारी योजनाओं जनता को दिलाने का कार्य करें। नमो ऐप सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहाँ आप को चौट से लेकर पोस्ट करने तथा न्यूज तक की सभी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, अभिषेक राजपूत, लोकेश जादौन, ध्रुव शर्मा, देवांश उपाध्याय, दीपक टेनुआ, अभिषेक प्रताप, सौरव जादौन, लोकसभा विस्तारक मंगेलेश पांडे आदि मौजूद रहे।