Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बनारसीदास शर्मा को दी श्रद्धांजलि

लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बनारसीदास शर्मा को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद। ब्राह्मण शिरोमणि, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं लोकतंत्र सेनानी पंडित बनारसी दास शर्मा का शनिवार दोपहर को आक्समिक निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके प्रतिष्ठान कांता होटल पर पहुंच गये। उनके शव को तिरंगा में लपेट कर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस गार्द ने उन्हें सलामी दी। लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांसुमन अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि देने वालों में राजू, वीनेश बजरंग दल, उमेश गांधी, पूनम शर्मा पार्षद ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, विधायक मुकेश वर्मा, अशोक शर्मा, पूर्व विधायक अजीम भाई, राकेश कटारा, उमाशंकर मिश्रा, अनिल फौजी इसके साथ ही नगर के गणमान्य लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं गढ़मान्य लोग मौजूद रहे।