Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर के मंदिरों में हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

नगर के मंदिरों में हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

टूंडलाः जन सामना संवाददाता। नगर एवं ग्रामीण अंचलों में प्रातः से ही मंदिरों में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू कर दिए। जिससे नगर का वातावरण गूंजायमान रहा। श्रीराम भक्तों ने हाथों एवं गले में भगवा साफा बांधकर श्रीराम के जयकारें लगाते हुए मिलें।
सोमवार को नगर के शिव मंदिर, काली मंदिर, भारत माता चौक स्थित शिव मंदिर, न्यू रेलवे कालौनी यज्ञशाला मंदिर पर श्रीराम महोत्सव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दौरान मंदिर परिसरों में लोगों ने दीपक जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। इस मौके पर महिला-पुरूष एवं बच्चें बड़ी संख्या में भगवान राम के जयकारें लगाते हुए सड़कों पर चल रहे थे। जिससे नगर का वातावरण प्रभु श्रीराम मय हो गया। जगह-जगह विधिविधान के साथ सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी किया गया।