Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा आरती और राम आरती में उमड़ी भीड़

गंगा आरती और राम आरती में उमड़ी भीड़

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, गंगा आरती और श्रीराम आरती कार्यक्रम का आयोजन निचली गंगा नहर घाट स्टेशन रोड पर किया गया। कार्यक्रम गंगा समग्र कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संगठन मंत्री विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सभी लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ प्रभु राम व गंगा मां के जयकारे लगाए। विजय कुमार व टोली प्रमुख महेंद्र शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान उमेश चंद्र, नीलेश सिंह, रानी गुप्ता, धारणा शर्मा, राजनारायण, शिव कुमार, मनोज, जयकुमार, योगेश, मोनू, मनजीत, आशा भट्ट, नीतू, मैथिला, नीता धनगर, अंजना चौहान, अंजली सारस्वत, विनीता गुप्ता, रश्मि, रश्मि सिंह मौजूद रहीं।