Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने आसाम सरकार पर अंग्रेजों जैसा सलूक करने का लगाया आरोप

कांग्रेसियों ने आसाम सरकार पर अंग्रेजों जैसा सलूक करने का लगाया आरोप

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आसाम के मंदिर में प्रवेश करने से रोके गए राहुल गांधी की घटना को लेकर कांग्रेसी नालबंद चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आसाम सरकार पर अंग्रेजों जैसा सलूक करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी नालबंद चौराहा पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने आसाम की सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के अमन चौन और शांति व्यवस्था को लेकर अपनी यात्रा दोबारा शुरू की है। ऐसे में उन्हें आसाम के हैबरगांव में रोका गया। यह बहुत ही निंदनीय है। मंदिर में प्रवेश करने से रोकना छोटी मानसिकता को दर्शाता है। मंदिर में कोई भी भगवान के दर्शन कर सकता है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा रविवार को राहुल गांधी कि भारत जोडो न्याय यात्रा असम में अपना रास्ता तय कर रही थी। तभी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने राहुल की यात्रा में व्यवधान डाला। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई ना कर, बल्कि उनकी यात्रा की परमीशन को केंसिल कर दिया गया। पार्षद नूरउलहुदा लाल राइन ने कहा कि शंकरदेव के जन्मस्थान पर जाते समय राहुल गांधी ने कहा कि मंदिर में बैठे भगवान सभी के होते हैं। उन पर किसी व्यक्ति या जाति विशेष के लोगों का अधिकार नहीं होता। इसलिए राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश दिए जाने से रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान वकार खालिक, पीसीसी सदस्य शफात खान, हाजी नसीर अहमद, चाँद कुरैशी, संत कुमार, इमरान कुरैशी, फहीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।