Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्रांस कंट्री रेस में सचिन व विनीता ने मारी बाजी

क्रांस कंट्री रेस में सचिन व विनीता ने मारी बाजी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग की पांच किमी. क्रांस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
क्रांस कंट्री रेस का शुभारम्भ जिला क्रीडाधिकारी राहुल चौपडा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगा में 50 पुरूष एवं 30 महिला खिलाड़ियो ने भाग लिया। पुरूष वर्ग में सचिन प्रथम, पारस द्वितीय, आशीष तीसरे स्थान पर रहे। वही महिला वर्ग में विनीता प्रथम, श्रुति द्वितीय एवं कंचन तीसरे स्थान रही। खिलाड़ियो ंको ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज एवं जिला प्रतिनिधि न्यायपथ समाजसेवी शेखर गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक का निवास होता है। बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य अजमाएं और आगे बढकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिरोजाबाद का नाम रोशन करें। इस दौरान निशांत खरे, शुभा गुप्ता, प्रियंका रानी, अभिषेक यादव, ललित, हरिओम यादव, शीलू आदि मौजूद रहे।