Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वैज्ञानिक संत निर्भर सागर का राजा का ताल में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

वैज्ञानिक संत निर्भर सागर का राजा का ताल में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र राजा का ताल में वैज्ञानिक संत 108 आचार्य निर्भय सागर महाराज का भव्य मगल प्रवेश हुआ। जिसके सैंकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने।
दोपहर एक बजे टूंडला से अपने सैंकड़ों श्रद्धांलुओं के साथ गुरुदेव निर्भय सागर एवं शिवदत्त सागर बिहार करते हुए राजा का ताल स्थित संत सदन पहुंचे। जहां पर गुरूदेव का जिनभक्तों ने पाँव पखांरे तथा आशीर्वाद लिया। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि आचार्य श्री शाम को राजा के ताल संत निवास में ससंघ विराजमान रहेंगे। 31 जनवरी बुधवार को आचार्य श्री के मंगल प्रवचन सुबह राजा ताल पर होंगे। तत्पश्चात दोपहर ण्क बजे आचार्य श्री का मंगल बिहार छदामी लाल जैन मंदिर फिरोजाबाद के लिये होगा।