Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार से 11 फरवरी तक भाजपा चलायेगी गांव चलो अभियान

चार से 11 फरवरी तक भाजपा चलायेगी गांव चलो अभियान

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा द्वारां चार से 11 फरवरी तक जनपद में गांव चलों अभियान चलाया जायेगा। जिसमें कार्यकर्ता जनपद के प्रत्येक गांव में प्रवास कर, भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा कराएं गए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामवासियों को देंगे।
कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 4 से 11 फरवरी तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जायेगा। जिसके अंतर्गत जनपद के प्रत्येक गॉव में पार्टी के पदाधिकारी, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे। गॉव चलो अभियान के निमित्त पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, नीतियों व डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक गॉववासियों को अवगत कराएंगे। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कार्यशाला में गॉव चलो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा कर अभियान को सफल बनाने की कार्ययोजना तैयार की।
इस दौरान विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह घनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, विजय प्रताप सिंह छोटू, शिवमोहन श्रोतीय, आकाश शर्मा, हनुमन्त सिंह बघेल, सुनील शर्मा, दीपक चौधरी, शशिकला यादव, ओमप्रकाश वर्मा, सतीश यादव, मायादेवी सागर, कृष्णकांत शर्मा, महेंद्र द्विवेदी, शिवशंकर शर्मा, सत्यपाल सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।