Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय भारत जोडो न्याय यात्रा का हुआ समापन

कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय भारत जोडो न्याय यात्रा का हुआ समापन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंगलवार को राम धुन गाते हुए जिला मुख्यालय दबरई पर समापन हुआ। जिसमें कांग्रेसी जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, जाति धर्म का बंधन तोड़ो भारत जोड़ो-भारत जोड़ो का नारा लगाकर चल रहे थे।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन जिला मुख्यालय पर हुआ। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसिजनो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेसाी राम धुन गा रहे थे और राहुल गांधी का संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश महासचिव प्रभारी मुकेश धनगर, प्रदेश सचिव प्रभारी सिकंदर वाल्मीकि की देखरेख में 26 से 30 जनवरी तक ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। जिसका समापन आज राम धुन गाते हुए जिला मुख्यालय दबरई पर हुआ।
इस दौरान प्रदेश सचिव सिकंदर वाल्मीकि, मनोज भटेले, मुकेश गौड़, छेत्रपाल सिंह यादव, लक्ष्मण तिवारी, चंद्रकांत यादव, यश दुबे, संतोष कुशवाह, रामशंकर राजौरिया, रोहित यादव, नूरुल हुदा लाला राइन गांधी, जगदीश वाल्मीकि, विष्णु, राजेश दिवाकर, विजेंद्र कठेरिया, शंकर सविता, अवनीश यादव, आकाश दिवाकर, अमर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।