Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चॉद कुरैशी के नेतृत्व नालबंद चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही भाजपा पर चंडीगढ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा भाजपा सरकार सविधान को तोड़कर और लोकतंत्र का गला घोंटकर अपनी जीत सुनिश्चित कर रही। हमारी मांग है कि चंडीगढ़ चुनाव रद्द हो, चुनाव की प्रक्रिया दोबारा से की जाए। निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जेल भेजा जाए। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भाजपा ने पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र की हत्या की है। दिल्ली की सत्ता में बने रहने के लिए क्या करेगी यह कल्पना से परे है।
इस दौरान वकार खालिक, पार्षद नुरुल हूदा लाला राईन गाँधी, शफात खान, हाजी नसीर अहमद, सुएब अंसारी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद शुऐब, अमित पोरवाल, मुजीब अंसारी, जीशान खान, नाजिम, इमरान, फुरकान अहमद, अशरफ अली, शानु आदि मौजूद रहे।