Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 15 हजार के इनामियां हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

15 हजार के इनामियां हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हत्या के मामले में फरार चल रहे 15000 के इनामियां हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद और जफराना में नौ मुकदमे पंजीकृत हैं।
जसराना पुलिस खेरिया अहमद तिराहे से दिनौली गोरवा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस की घेराबंदी व आत्मरक्षात जवाबी कार्यवाही में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गयी, जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हरिकांत पुत्र मुकेश निवासी ग्राम नौकटा शिव नगर थाना शिकोहाबाद के रुप में हुई है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस व एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र, निरीक्षक अपराध मदन लाल, उनि सोमिल राठी, हेड कांस्टेबल सहदेव, कांस्टेबल रोहित कुंडू और कांस्टेबल सचिन आदि रहे।