Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलाकारों ने फिरोजाबाद महोत्सव में मचाया धमाल

कलाकारों ने फिरोजाबाद महोत्सव में मचाया धमाल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद महोत्सव में प्रतिदिन कलाकारों एवं बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही है। मंगलवार देर शाम फिरोजाबाद महोत्सव में माया कुलश्रेष्ठ ने कत्थक पर खूबसूरत प्रस्तुती देकर सभी लोगों का तालियॉ बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं लखनऊ से आए कलाकारों ने नृत्य, गायन व नाटक से मंच से सभी का दिलजीत लिया। इसी क्रम में बुधवार को बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
फिरोजाबाद महोत्सव में माया कुलश्रेष्ठ ने ओम नमः शिवाय से अपनी प्रस्तुती की शुरूआत की। इत भर शोभित चंद्रमा पर नृत्य करके सभी को रमने पर मजबूर कर दिया। माया कुलश्रेष्ठ की नृत्य प्रतिभा की हर किसी ने सराहना की। वहीं लखनऊ की कलाकार परिनिका श्रीवास्तव ने कथक नृत्य किया। उन्होंने राम आए अवध की ओर सजनी के साथ ही कान्हा सखियन की छोरी कब आंग हमरी ओरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मानसी रघुवंश ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गीत पर मनमोहक प्रस्तुती दी। सारे गामा पा की कलाकार निष्ठा शर्मा ने प्रेम रतन धन पाओं गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में फिरोजाबाद महोत्सव में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमें बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज छात्राओं ने ऐ मेरे वतन के लोगो, राष्ट्रीय श्रमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राधा कृष्ण की झाँकी, लिटिल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डोला मन डोला, आयशा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने माँ बाप बड़े अनमोल, सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तान हमारा, बम बम बोले, दिल दिया है जान भी देंगे, जलवा तेरा जलवा, चौधरी नन्नूमल प्रेमवती देवी हाईस्कूल के बच्चों ने कर हर मैदान फतेह, वन इंडिया मैश अप, मानव पिरामिड की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल मोह लिया। सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विनीता सिंह, चेतेन्द्र प्रताप सिंह, सारिक बदर, अतुल यादव, राजीव कुमार शर्मा, मुकेश प्रकाश शर्मा, सोनम चतुर्वेदी, राजेश पाठक, डीके सिंह, शिव कांत पलिया, विनीता सिंह, वरुण गौड़, उदयभान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी जैन ने किया।