Thursday, June 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंद महिलाओं को बांटे कंबल

जरूरतमंद महिलाओं को बांटे कंबल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कोमल फाउंडेशन एवं इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से सविता नगर कोटला रोड जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये गये। कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर ने जरूरतमंद महिलाओं को कम्बल प्रदान किये। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरण करना एक सच्ची मानव सेवा है। कोमल फाउंडेशन ने जरूरतमंद महिलाओं को कम्बल वितरण कर बहुत ही पुनीत कार्य किया है। इस कार्य के लिए संस्था के सभी पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र है। इस दौरान संस्था की संरक्षिका शीनू अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।