Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई।
शुक्रवार को फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के स्वीप अभियान की ब्रांड एंबेसडर मूवी शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमें अभिभावकों व क्षेत्रवासियों मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मूवी शर्मा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र निर्माण हेतु सभी लोग मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। साथ ही सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।