Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक की हत्या कर शव फेंका, पुलिस जाँच में जुटी

युवक की हत्या कर शव फेंका, पुलिस जाँच में जुटी

कानपुर देहात। थाना अमराहट क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना केनाल में इमरान पुत्र मुईनुद्दीन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम पाता थाना फफूंद जनपद औरैया का शव उतराने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो जानकारी मिली कि मृतक इमरान उपरोक्त वर्तमान में अपने मामा शाकिब पुत्र अली बक्श ग्राम खोजाफूल थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात के घर पर रह रहा था। शव के पास से एक पत्थर मिला है जिस पर खून के निशान है तथा मृतक के सिर पर भी चोट के निशान हैं जिससे प्रथम दृष्टया उसी पत्थर से घटना कारित करना प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का सही कारण जानने हेतु मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया एवं अन्य वैधानिक आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह, राजपुर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, अमराहट थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी, थानाध्यक्ष सिकंदरा दिलीप बिन्द पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। -JS Reporter.