Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चेयरमैन प्रतिनिधि ने पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया

चेयरमैन प्रतिनिधि ने पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया

ऊंचाहार, रायबरेली। पूर्व प्रत्याशी लोकसभा रायबरेली व वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट अजय अग्रवाल नगर पंचायत ऊंचाहार के सभागार में बैठक की। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार ममता जायसवाल की तरफ से उनके प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल उर्फ टिल्लू भैया ने नगर के सभी सभासदों के साथ मिलकर भाजपा नेता अजय अग्रवाल को एक पत्र सौंपा है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि यह पत्र नगर की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के मंत्रियों और उच्च पदाधिकारी तक पहुंचने और ऊंचाहार के राजमार्ग पर व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो विज्ञप्ति भाजपा नेता को दी गई, जिसमें पहली व्यापार मण्डल ऊंचाहार के द्वारा दी गई जिसमें सबसे प्रमुख मुद्दा ऊंचाहार में स्थित लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 44 की थी, रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने से छात्रों व्यापारियों और अन्य नगर वासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों की मांग है कि जब तक अंडर पास नहीं बन जाता। तब तक क्रॉसिंग को लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाए। क्योंकि इससे व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह चौपट हो चुका है, दूसरी विज्ञप्ति नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने स्वयं सभासदों के साथ मिलकर दी जिसमें उन्होने अवगत कराया कि नगर के बीचो-बीच से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग ने अब तक नाली का निर्माण नहीं किया है। जिससे बस अड्डे से लेकर के ऊंचाहार ब्लॉक परिसर तक पानी भरा रहता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। साथ ही अनिल मेडिकल स्टोर से लेकर के ओवर ब्रिज की समाप्ति तक सर्विस लेन का निर्माण जो कि पश्चिम दिशा में है, आज तक नहीं किया गया है। जिससे नगर में व्यापार प्रभावित है। इस समस्या की तरफ ध्यान कई बार दिलाने की कोशिश की गई लेकिन आज तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इसका निर्माण नहीं किया प् कार्यक्रम को क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने भी संबोधित करके पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय अग्रवाल को धन्यवाद दिया। उनके रायबरेली जिले के लिए प्रयासों को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने कहा कि मेरे द्वारा जो मदद हो सकेगी मैं पूरा प्रयास करूंगा कि क्षेत्र की जनता को उसका लाभ मिले।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने की, कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप यादव पूर्व जिला अध्यक्ष व क्षेत्रिय मंत्री अवध क्षेत्र, अभिलाष चंद्र कौशल क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र, कृष्ण चंद जायसवाल नगर पंचायत प्रतिनिधि, राजू सोनी व्यापार मंडल महामंत्री, जे.के. जायसवाल, लाल चंद्र कौशल, पूर्व प्रधान खोजनपुर, अरविंद साहू बाल साहित्यकार, विनीत कौशल, अनूप कुमार जायसवाल, सभासद राजेश प्रजापति, चौधरी प्रजापति समाज राजन कौशल, शैलेश गुप्ता सभासद, कमलेश जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा गया प्रसाद कौशल, डॉक्टर पी कुमार, शिव कुमार गुप्ता प्रांतीय सदस्य व्यापार मंडल व मीडिया प्रभारी ऊंचाहार व्यापार मंडल, असलम व्यापार मंडल, सह सचिव अभिषेक वर्मा ,घनश्याम जायसवाल, राहुल कौशल, रमेश कौशल, मोनू जायसवाल, अनिल पांडे, बिंदेश्वरी शर्मा, उपाध्यक्ष व्यापार मंडल रामकुमार विश्वकर्मा, सह महामंत्री एजाज अहमद, कोषाध्यक्ष राकेश कौशल, अशोक श्रीवास्तव पूर्व प्रधान ऊंचाहार देहात, विजय कुमार श्रीवास्तव डॉक्टर दिव्या दीप्ति, श्रुति कीर्ति पतंजलि योगपीठ महिला से विकास श्रीवास्तव मंडल महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।