Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का हुआ निधन

पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का हुआ निधन

बिंदकी/फतेहपुर: जन सामना संवाददाता। चार पहिया वाहन में आल्हा बजाकर निकलने वाले पूर्व विधायक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का आल्हा उनके चिर-परिचित अंदाज में अब क्षेत्र में नहीं सुनाई देगा। लंबी बीमारी के चलते सुबह 6 बजे लखनऊ के पीजीआई में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद समूचे जनपद में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
आपको बता दें कि बिंदकी क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का क्षेत्र में भ्रमण करने का एक अपना अलग ही अंदाज था। वह अपने चार पहिया वाहन में हमेशा आल्हा बजाते हुए जब भी निकलते थे तो लोगों को आभास हो जाता था कि मंत्री जी अर्थात जनसेवक जी आ रहे हैं। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे लखनऊ के उक्त अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र और जनपद में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि उनका मूल गांव आदमपुर कोरसम गांव है। हालांकि वह कानपुर शहर के पांडव नगर स्थित अपने आवास में रहते थे। उनके निधन का समाचार सुनकर लोगों को एक बार विश्वास ही नहीं हुआ। किंतु जब सोशल मीडिया में लोगों ने देखा तो निधन की खबर की पुष्टि हो सकी और समूचे जनपद में शोक की लहर व्याप्त हो गया।