Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुशवाहा शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

कुशवाहा शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य राजकुमार कुशवाहा एवं अनिल कुमार कुशवाहा (कैमिस्ट्री क्रैकर्स) द्वारा कराया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये प्रवक्ता डा. आर. एन. सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रतियोगिता आपके ज्ञान को परखने का एक अच्छा मंच देती है। इस प्रतियोगिता से प्रश्नों का उत्तर देकर हर प्रकार का ज्ञान मिलता है। अध्यक्षता करते हुये प्रेमरघु हास्पीटल के डायरेक्टर डा. पी. पी. सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगितायें बच्चों को सफलता के शिखर पर पहुंचाती हैं। मुख्य अतिथि वीरबाहादुर सिंह कुशवाहा व बिजेन्द्रसिंह कुशवाहा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता को धार देनी चाहिये। विशिष्ट अतिथि अमरसिंह कुशवाहा (ममौता कलां) ने कहा कि सभी बच्चों ने प्रश्नपत्र को पढ़कर जो निष्कर्ष निकाला है वह निश्चित ही आपको सफलता के शिखर पर पहुंचायेगा।
प्रतियोगिता संयोजक प्राचार्य राजकुमार कुशवाहा व अनिल कुमार कुशवाहा (कैमिस्ट्री क्रैकर्स) के अलावा संघ अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, अंकित कुशवाहा (प्रवक्ता आर.पी.एम. सीनियर विंग), यतेन्द्र आर्य, योगेश कुशवाहा द्वारा मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर व शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनगिनत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नपत्र हल करने के उपरान्त बच्चों से मौखिक प्रश्न भी पूछे गये जो कि अधिकांश बच्चों ने बड़ी सरलता से उत्तर दिये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजेश कुमार कुशवाहा मैंडू, द्वितीय सुनील कुमार नगला वीरी सहाय तथा तृतीय जोगेन्द्र सिंह नयाबांस रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन धरोहर पत्रिका के सम्पादक थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट) ने किया।