Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति महिला सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पालीवाल आयोजन हॉल में किया गया। इस अवसर समिति द्वारा महिला शक्ति को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इंदु अग्रवाल पूजा सोप ने फीता काटकर किया। वहीं दीप प्रज्जवलन जेएस विश्वविद्यालय की डॉक्टर गीता यादव, मेजर रामवीर सिंह कॉलेज से सुनीता यादव ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर पूनम अग्रवाल एवं डॉक्टर गीता यादव ने कहा कि आज महिलाएं किसी से पीछे नहीं है, हर क्षेत्र में महिलाएं देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। डॉक्टर रेनू गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समिति द्वारा जो महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है, वह सराहनीर्य है। कल्पना राजोरिया ने भी नारी शक्ति विषय पर अपने उद्गार व्यक्त किये। महिला कल्याण अधिकारी अनम अकाशा ने कहा कि नारियों के साथ उत्पीड़न हो रहा है, हम उस उत्पीड़न को कैसे खत्म करें, इस बारे में हमें सोचना होगा। समिति अध्यक्ष मृदुल जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सेठ एमआर जयपुरिया रामवीर सिंह एजुकेशन ग्रुप के छात्राओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शमा बांध दिया। मध्य प्रदेश के शहर खजुराहो में सांस्कृतिक प्रस्तुत देने वाली फिरोजाबाद की बेटियां पूजा दिवाकर, जया गुप्ता, सेजल बंसल ने कथक पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी आंगुतक अतिथियों का मन मोह लिया। जेएस यूनिवर्सिटी की ओर से सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। वहीं असलम भोला को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर शिखा जैन, आशा भट्ट, शिवानी शर्मा, ठाकुर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष निशा ठाकरे, टूडला सब इंस्पेक्टर अलविना पठान, थाना बसई मोहम्मदपुर की थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा के अलावा पूजा सोप के राजीव अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू व संचालन डॉक्टर निधि गुप्ता ने किया।