Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने 400 लोगों को बांटे गए निःशुल्क नजर के चश्में

महिला शक्ति ने 400 लोगों को बांटे गए निःशुल्क नजर के चश्में

फिरोजाबाद। जॉयट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा शुक्रवार को सीबी गेस्ट हाउस में नेत्र शिविर में चिन्हित लोगों को कैंप लगाकर नजर चश्मो का निःशुल्क वितरण किया। चश्मा पाकर लोग खुश दिखाई दिए और महिला शक्ति की पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। महिला शक्ति की अध्यक्षा मधु गर्ग ने बताया कि आज शिविर में चयनित लोगों को चश्मा वितरण किये गये है। चश्मा पाकर लोग खुश नजर आए। प्रशासनिक निर्देशका मोनिका रानी वाला व वित्त निर्देशका रीना गर्ग ने बताया कि हमने आज लगभग 400 लोगों को निःशुज्क चश्मों का वितरण किया। कुछ मरीज रह गए उन्हें 30 मार्च को चश्मा वितरित किये जाएंगे। इस दौरान यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान, फाउंडेशन ऑफिसर बर्तिका जैन, राखी बंसल, तनु, शीनु, प्राची, मोनिका, गोरी, गुंजन, शिवांगी आदि मौजूद रहे।