Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद : पुस्तक मेले का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद : पुस्तक मेले का हुआ शुभारम्भ

2017.09.05. 03 sspnews fb pustakफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ और गायत्री परिवार के द्वारा विराट पुस्तक मेले का आयोजन क्षेत्रीय मंदिर में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन शहर के प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
गायत्री परिवार के द्वारा एक विराट पुस्तक मेले आयोजन गौशाला स्थित क्षेत्रिय मंदिर में किया गया। दस दिवसीय पुस्तक मेले में धार्मिक, सामाजिक और जीवन दर्शन से जुडे महत्व साहित्य उपलब्ध होंगे। पुस्तक मेले में प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के मेले लगते रहने चाहिए। जिससे लोगों को धार्मिक, सामाजिक पुस्तकों का ज्ञान अर्जित हो सके। पुस्तक मेले में शशि अग्रवाल, विश्वनाथ चैहान, हुतेद्र पाल वर्मा, संजीव कुमार शर्मा और सावित्री शर्मा, मथुरा प्रसाद शर्मा, आदित्य अग्रवाल, किशोर अग्रवाल बंटी और अश्वनी कुमार शर्मा और जनक दुलारी राठौर आदि मौजूद थे।