Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नंदनी यादव बनी क्रीड़ा भारती की ब्रांड एंबेसडर

नंदनी यादव बनी क्रीड़ा भारती की ब्रांड एंबेसडर

-क्रीडा भारती ने खिलाड़ियों को गौरव सम्मान से किया सम्मानित
फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन रामा कन्या इंटर कॉलेज मोहन नगर में किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा भारती क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ व विभाग कार्यवाह बृजेश द्वारा मां भारती व हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दीप प्रज्वलन महानगर सहकार्यवाह अभिषेक व महानगर अध्यक्ष रोहित द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री अभिषेक मित्तल क्रांति ने कहा कि क्रीड़ा भारती का गठन देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हुआ। खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों के चरित्र का निर्माण व खिलाड़ियों के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ संगठन पूरे देश में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री नानू उपाध्याय ने किया। प्रथम सत्र में महानगर महिला शक्ति प्रमुख स्नेहलता शर्मा व आकांक्षा मित्तल ने दाऊदयाल डिग्री कालेज की खिलाड़ी सुप्रिया, भावना (पावर लिफ्टिंग) मुस्कान, काजल, नेहा (फैन्सिंग), सीमा, रीना, भावना, ध्रुव, प्रियांशु (एथलेटिक्स) को खिलाड़ी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में महानगर क्रीड़ा केंद्र प्रमुख आशीष व दीपक कुशवाह द्वारा टूंडला नगर के ताईक्वांडो खिलाड़ी स्नेहा यादव, विभूषिता भारद्वाज, आरूष, वंशिका, नैना यादव व दिव्यांग खिलाड़ी शिव किशोर को खिलाड़ी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समापन सत्र में आईवे इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर नंदनी यादव को क्रीड़ा भारती का ब्रांड एम्बेसडर व विशिष्ट आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
महानगर टीम में नये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राजेश दुबे, कमल किशोर यादव, बंटी कुशवाह को महानगर उपाध्यक्ष, दीपक कुशवाह, आकांक्षा मित्तल को महानगर सह मंत्री, दिलीप को महानगर दिव्यांग प्रमुख, बीडी वर्मा, अशोक शुक्ला, अनुपम शर्मा, दीपक अग्रवाल को महानगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम समापन पर महानगर अध्यक्ष रोहित राजपूत ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले व शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया।