Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनसीसी कैडेट्स ने यमुना किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

एनसीसी कैडेट्स ने यमुना किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर सीनियर सैकेंड्री स्कूल के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने पुनीत सागर अभियान चलाकर यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स जल स्त्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को नई राह दिखा रहे हैं। कैडेटों ने यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही प्लास्टिक एक़ित्रत कर डस्टबिन में डाला। एनसीसी थर्ड ऑफिसर रीना शर्मा, कैडेट ऑफिसर शिवम चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर ने राष्ट्रव्यापी पुनीत सागर अभियान शुरू किया है। इसी के तहत यमुना किनारे स्थित तट पर सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया।