Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य कर्मचारी महासंघ ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को किया नमन

राज्य कर्मचारी महासंघ ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को किया नमन

फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में विकास भवन में शहीद दिवस पर मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले महान बलिदानियों भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के त्याग संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ दीक्षा जैन ने देश के अमर सपूतों को याद करते हुए कहा कि महान क्रांतिकारियो के त्याग, संघर्ष और बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। जिन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण कर 23 मार्च 1931 को अल्प आयु में ही फांसी के फंदे को चुमकर देश पर खुद को न्योछावर कर दिया। इनके बलिदान के कारण ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं। महेंद्र प्रताप सिंह यादव जिला विकास अधिकारी ने कहा के देश की आन बान व शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानों का अतुलनीय योगदान व बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने का गौरव अनुभव करता है, बल्कि वीर सपूतों को बलिदान को भी श्रद्धांजलि देता है। इस दौरान नीरज कुमार सिन्हा जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रदीप कुमार पांडे परियोजना निदेशक, सुभाष चंद्र उपायुक्त मनरेगा, अनिल कुमार दीक्षित जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, एमपी सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र समाज कल्याण अधिकारी, सतीश चंद्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सत्येंद्र प्रताप सिंह उप कृषि निदेशक, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी, प्रभात मिश्रा जिला बचत अधिकारी, धनराज सिंह अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, डॉ संजीव कुमार वर्मा जिला उद्यान अधिकारी, मिथिलेश कुमार सिंह जिला प्रोवेशन अधिकारी, श्रीकृष्ण मोहन सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, श्रीकृष्ण शर्मा, राजमती जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), अश्वनी जैन, सुमित नारायण, मुलायम सिंह, शिव सैनी, रमेश चंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
वहीं शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति द्वारा शहीद भगतसिंह की 92 वी पुण्यतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश झा के प्रतिष्ठान स्टेशन रोड पर मनाई गई। वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुनील बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश झा, आगरा मण्डल संगठन मंत्री अमन यादव, प्रदेश महामंत्री संगठन पंकज बघेल, महानगर सयोजक देशराज सिंह राठौर, सचिव अंशुल वर्मा, सदस्य सागर झा, पिंटू, पप्पू झा, अखिलेश झा, भोला, सन्नी आदि उपस्थिति रहे।