Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। जिसमें महिला शक्ति की सदस्यों एवं उनके परिवारीजनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर ब्लड डोनेट किया। शिविर में लगभग 29 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ प्रोजेक्ट कोर्डिनेटेर अनु बंसल ने रक्त दान कर किया। अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि रक्तदान करना एक पुनीत काम है। रक्त दान से हम किसी का जीवन तो बचाते ही है साथ-साथ ही अपने शरीर को भी स्वस्थ रखते है। मोनिका रानीवाला ने बताया कि महिला शक्ति की 25 सदस्यों ने रक्त दान किया। फेडरेशन ऑफीसर वर्तिका जैन ने रक्त दान करने से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। सीएमएस डॉ नवीन जैन ने महिला शक्ति की पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। रक्तदान शिविर में रानी गर्ग, प्राची अग्रवाल, गुंजन सिंघल, मोनिका गर्ग, तजिंदेर कौर, सरिता गुप्ता, दीपा अग्रवाल, साधना, गौरी बंसल, शिवाँगी बंसल आदि रही।