Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व सैनिकों के होली मिलन समारोह में खूब उड़ा अबीर-गुलाल

पूर्व सैनिकों के होली मिलन समारोह में खूब उड़ा अबीर-गुलाल

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। सैनिक समाज सेवा संगठन का होली मिलन समारोह आवास विकास सेक्टर नंबर दो स्थित मेजर रामवीर सिंह ग्रुप ऑफ एजूकेशन के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, सभ्रांत नागरिकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं ढोलक की थाप पर होली के गीतों का सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईसीएसएच कमांडर विजेंद्र सिंह यादव ने फीता काट कर किया। जिसमें आए हुए सभी अतिथियों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल, लगा कर ढोल मजीरों के साथ होली गाकर समारोह में चार चांद लगा दिये। इसके बाद सभी भूतपूर्व सैनिक, पत्रकार, सभासद एवं सभी लोगों का पीत वस्त्र पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमोहन, राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार, मंडल अध्यक्ष रविंद्र फौजी, सचिव हवलदार प्रयागचंद्र यादव, उपाध्यक्ष सूबेदार दलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष हवलदार ध्रुवजीत, मीडिया प्रभारी एसआई मुरारीलाल व संरक्षक ई. रामब्रेश यादव प्रबंधक मेजर रामवीर सिंह ग्रुप ऑफ एजूकेशन के साथ विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके साथ ही भारतीय एक्स सर्विसमेन कल्याणकारी सेवा समिति, भारतीय सैनिक कल्याण एवं सामाजिक समिति एवं भारतीय एक्स सर्विसमैन लीग, के अध्यक्ष व उनकी टीम ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक ने सभी का आभार व्यक्त किया।