Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिनेश वशिष्ठ बने परशुराम शोभायात्रा के संयोजक

दिनेश वशिष्ठ बने परशुराम शोभायात्रा के संयोजक

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों ने पंडित दिनेश वशिष्ठ को वर्ष 2024 में निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा के लिए संयोजक चुना।
इस मौके पर मुख्य संरक्षक पंडित रविंद्र लाल तिवारी ने कहा की सभी बिप्र बंधु पूरे जनपद में भगवान परशुराम शोभायात्रा के लिए लोगों से संपर्क करेंगे और भव्यता के साथ शोभायात्रा निकलेंगे। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि वर्ष 2024 में भगवान परशुराम शोभायात्रा किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग चंदा लोगों से नहीं लेगी। जिस किसी भी विप्र बंधु को अपना सहयोग प्रदान करना है, वह परशुराम शोभा यात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ तथा मुख्य संरक्षक पंडित रविंद्र लाल तिवारी और जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी से संपर्क कर अपना सहयोग कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरी एक जुटता के साथ विप्र बंधु अपने आराध्य भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकलेंगे और लोगों में भाईचारे का संदेश देंगे। इस दौरान संरक्षक उमाकांत पचौरी, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मनोज भटेले, रामशंकर राजोरिया, मुकेश शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, राकेश राजोरिया, हित गोपाल उपाध्याय, महेश शर्मा, दीपू शर्मा आदि मौजूद रहे।